वैशाली कला केंद्र द्वारा नयनाभिराम प्रस्तुतियां

 नोएडा 

वैशाली कला केंद्र




सेक्टर 56 द्वारा प्रस्तुत अत्यंत सुंदर नृत्य नाटिकाएं  9 अप्रैल को इंदिरा कला केंद्र सेक्टर 6 में प्रस्तुत की गई। वैशाली कला केंद्र की संचालिका प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना  श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव द्वारा अनेक वर्षों से ओडीसी नृत्य का  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

नृत्य संध्या में भाव भंगिमाओं से परम आनंद के कारक, सदैव परम कल्याण कारी, भक्तवत्सल श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को ओडिसी नृत्य शैली में माता यशोदा के दही बिलोने, माखन निकालने और  बाल कृष्ण के मित्रों को माखन खाने के लिए आमंत्रित करने की बाल लीलाओं को नृत्य की भाव भंगिमाओं से प्रस्तुत किया।

नयनाभिराम प्रस्तुतियां में बसंत ऋतु की प्राकृतिक सुंदरता, भगवान शिव के स्वरूपों को नृत्य शैली प्रस्तुति में प्रस्तुत कर देना अद्भुत था। मुख्य प्रस्तुति रामायण के प्रस्तुतिकरण में सभी पात्रों ने नृत्य की भाव भंगिमाओं से ही रामायण को सजीव प्रस्तुत कर दिया। श्री राम सीता विवाह, वन गमन, रावण द्वारा माता सीता का अपहरण, जटायु प्रसंग, श्री राम रावण युद्ध, श्री राम विजय को जैसे शास्वत प्रस्तुत कर दिया। सभी नयनाभिराम प्रस्तुतियां  दर्शकों को बांधे रहीं। दर्शकों ने भरपूर तालियों  से प्रस्तुतियों को सराहा।मुख्य अतिथि डा महेश शर्मा ने ज्योति श्रीवास्तव के ओडिसी नृत्य कला को जन जन तक पहुंचने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा संस्था की ओर से इस अवसर पर प्रसिद्ध गुरु त्यागराजन जी को गुरु श्रीनाथ राउत नृत्य चूड़ामणि सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा महेश शर्मा, सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार थे।कार्यक्रम में श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन, महेश सक्सेना , श्रीमती लीका सक्सेना , आर एन श्रीवास्तव, श्री ईश्वर तथा अनेक गणमान्य दर्शक उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल