पुलिस ने वकीलों से माफी मांगी, हड़ताल समाप्त

 पुलिस अधिकारी के दुर्व्यवहार के विरोध में हड़ताल पर थे अधिवक्ता


ग्रेटर नोएडा। पुलिस अधिकारी के दुर्व्यवहार के चलते गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में वकीलों की दो दिनों से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई। जिला अदालत परिसर में चल रहे धरने में गौतमबुद्ध नगर सेंट्रल के पुलिस उपायुक्त हरीश चंद्र और नोएडा जोन प्रथम के अपर उपायुक्त रणविजय सिंह जिला न्यायालय में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने धरनारत वकीलों से लिखित तौर पर माफी मांगी और भरोसा दिया कि भविष्य में वकीलों के मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया।


बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रामशरण नागर ने बताया कि तीन दिन पूर्व अनिल भाटी नामक अधिवक्ता सेक्टर-6 स्थित सहायक पुलिस आयुक्त (न्यायिक मजिस्ट्रेट) के यहां एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे। उनके साथ वहां पर सहायक पुलिस आयुक्त ने दुर्व्यवहार किया था। इस बात की जानकारी उन्होंने बार एसोसिएशन को दी। उसके बाद जनपद न्यायालय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चली। इस बाबत वकीलों ने जिला जज से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। 


उन्होंने बताया कि नाराज वकीलों ने नारेबाजी कर न्यायालय परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर कर दिया और न्यायालय के सभी गेट पर ताला लगा दिया था। उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल जोन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम वकीलों के बीच पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। पुलिस अधिकारियों ने लिखित तौर पर वकील से माफी मांगी। उसके बाद वकीलों के निर्णायक मंडल की ओर से सूरजभान भाटी एडवोकेट ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल