कृषि सुधार कानून किसानों के जीवन में लाएगा क्रांतिकारी बदलाव : वीके सिंह

 किसानों को समृद्ध बनाने के लिए समर्पित है भाजपा सरकार : केंद्रीय मंत्री


ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया कृषि सुधार कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।


ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 के सामुदायिक भवन में गुरुवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसानों की समृद्धि एवं उनकी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा से कृषि सुधार विधेयक को पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए कानून से किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। नए कृषि नियम के तहत फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित होते रहेंगे। वीके सिंह ने कहा कि रबी की फसल का एमएसपी 1975 रुपये तय हो चुका है। यह कानून किसानों को उनकी ऊपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करेगा। इसके तहत किसान अपनी फसल अनाज मंडी के बाहर कहीं भी उचित मूल्य पर बेच सकता है। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री कहा कि नए कृषि कानून से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और बिचौलियों से निजात मिलेगी। 


वीके सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपये देने, कृषि अवसंरचना फंड और देश में 10000 कृषि उत्पादक समूह की स्थापना का निर्णय लेकर मोदी सरकार ने बड़ा काम किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। रबी फसल का एसपी 1975 रुपये कुंतल किया जा चुका है। यह कानून किसानों को उनकी ऊपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए एमएसपी व्यवस्था का निर्माण करता है, जहां किसान एवं ऊपज मंडी के बाहर अन्य माध्यम से सफलतापूर्वक व्यापार कर सकता है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी, कर्मवीर आर्य, जितेंद्र भाटी, गजेंद्र डाबरा, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान, दीपक भारद्वाज, नरेंद्र, मनोज गर्ग सहित पार्टी के अन्य मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल