अस्पतालों की लूट के खिलाफ दिल्ली में 30 जून  को सभी वामपंथी दल मनाएंगे विरोध दिवस .

वामपंथी पार्टीयों के अखिल भारतीय आवाहन के तहत 30 जून  को प्रातः 11.00 बजे से बेहद रोज़ पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के विरुद्ध व कमर तोड़ महंगाई के विरुद्ध व सभी मज़दूरों को 7500 रूपये महीने अगले 6 महीने के लिए देने के लिए, दिल्ली में कोरोना महामारी के इलाज के नाकाफी इंतजाम के खिलाफ व प्राइवेट हॉस्पिटलो की लूट के खिलाफ दिल्ली में भी सभी वामपंथी दल विरोध दिवस मनाएंगे .


प्रोफेसर दिनेश वार्ष्णेय ,सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी , दिल्ली राज्य परिषद  ने सभी जिलो को अपने अपने ब्रांचो में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने कार्यालयों व् घरों आदि पर इस विरोध का आयोजन करने को कहा है,पार्टी के सभी जन संगठन भी इसमे शामिल होंगे.


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा