20 जून को पूरे भारत में पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ रहे दाम का विरोध किया जायेगा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

NEW DELHI


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सचिव मंडल की आज एक बैठक में निर्णय लिया है की 20 जून को पूरे भारत में 10 दिनों से जो रोज़ पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे है उसका विरोध किया जायेगा क्योंकि इस बेतहाशा वृद्धि से तुरंत महंगाई बढ़ती जा रही जब की दूसरी तरफ मज़दूरों की नौकरिया चली गयी व छोटे व मझौले व्यापार भी न के बराबर है. 


  सीपीएम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली राज्य अपने सभी दिल्ली के जिलों व इकाईयों को आवाहन करती हैं की अपने अपने जिलों कार्यालयों के बाहर या घर की बाहरी दरवाज़ों पे प्ले कार्ड ले के इस बेतहशा वृद्धि का विरोध करें. सभी जिला सचिव व इकाइयों के सचिव ये हर हालत में ये जरूर ध्यान रखें की कोरोना महामारी के जो नियम शारीरिक दूरी के नियम है उनका पूर्ण पालन हो. दिल्ली मै कोरोना काफ़ी फ़ैला हुआ है अतः सभी साथी इस नियम की बिलकुल भी अनदेखी ना करें. 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को