*प्रतिभा विकास कार्यक्रम "जो आये वो गाये-23" का आयोजन 24 नवम्बर को

 



नोएडा।प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स द्वारा एनसीआर की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं व समाजसेवियों के सक्रिय सहयोग से चल रही अनदेखी प्रतिभा विकास कार्यक्रम श्रंखला "जो आये वो गाये" का 23 वां आयोजन आगामी रविवार 24 नवम्बर को नोएडा सेक्टर 6 स्थित एनईए भवन में किया जाएगा।अपराह्न 3 बजे से एनईए भवन में अनुभवी वादकों व गायकों द्वारा सजाए गए इस खूबसूरत मंच पर लगभग ढाई दर्जन पंजीकृत नवोदित व अनदेखी प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करेंगी, इसका पंजीकरण संस्था की ओर से निःशुल्क है।
झिझक, हिचक दूर कर अनदेखी प्रतिभाओ को प्रोत्साहित कर उनकी प्रतिभा को निखारने व मंच देने के उद्देश्य से चल रहे इस प्रतिभा कार्यक्रम श्रंखला के हर आयोजन में लगभग 30 प्रतिभाओ को गीत-संगीत गुरुओं की देखरेख में मौका दिया जाता है।इस जो आये वो गाये-23 में नवरत्न फाउंडेशन्स के साथ एनईए, टीआरआई ग्रुप, स्पर्श, डीएमएस आरोही ग्रुप, हारमोनी, अग्रिम विद्यापीठ, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी आदि संस्थाएं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन