मानव जीवन में संस्कारों का महत्व पर रविवार को होगी संगोष्ठी


  • लखनऊ। आज के आधुनिक युग में इंटरनेट के प्रचलन, वाट्सएप, फेसबुक के कारण बच्चों में संस्कारों में कमी आई है। पहले दादा-दादी, नाना-नानी की शिक्षा व कहानियों के माध्यम से बच्चों में संस्कार भरते थे। लेकिन अब कही न कहीं इसका अभाव सा आज के बच्चों में दिख रहा है। आज के युग में बच्चें अपने बुजुर्गों से ज्ञान नहीं लेकर मोबाइल में ज्ञान ढूंढता है। अभिभावकों के पास भी बच्चों को ऐसी शिक्षा के लिए कम समय रहता है।

    इसी पर विचार विमर्श करने के लिए खुशहाल स्वास्थय सेवा संस्थान हास्य योग लाफिग क्लब लखनऊ ने एक वैचारिक चेतना अभियान संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया है जिसका विषय है "मानव जीवन में संस्कारों का महत्व" यह कार्यक्रम रविवार 22 सितम्बर को शाम 4 बजे से आठ बजे तक दयानन्द इंटर कालेज, सेक्टर 9 निक्ट अरविंदो पार्क, इंदिरा नगर, लखनऊ में होगा। जिसमें  पीठाधीशवर, स्वामी डा. सौमित्र प्रपन्नाचार्य जी महराज, श्री बलरामदास महराज, महंत हनुमान गढ़ी, अयोध्या धाम, श्री बृजमोहन दास जी महराज, महंत श्री दशरथ गद्दी, अयोध्या धाम, श्री राममहेश मिश्र, डारेक्टर विश्व जागृति मिशन, नयी दिल्ली, प. केसरी प्रसाद शुक्ल, आध्यात्मिक विचारक, और श्री योगेश मिश्र ज्योतिषाचार्य मंच की शोभा बढ़ाएगें और अपने विचार साझा कर संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालेगे। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष हास्ययोगी शिवराम मिश्र है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव

*योग, विचार और अभिव्यक्ति के संग — महिला शक्ति का उत्सव*

ध्यान की परिवर्तनकारी शक्ति जगा देती है आत्मा को