आरक्षण को लेकर विपक्ष लोगों के मन में पुनः भ्रम पैदा करने की कोशिश

नई दिल्ली

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री  रामविलास पासवान ने RSS के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के आरक्षण संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आरक्षण को लेकर विपक्ष लोगों के मन में पुनः भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है, जो बिल्कुल निराधार है। आरक्षण संवैधानिक अधिकार है और यह अधिकार महात्मा गांधी और बाबा साहेब अंबेडकर के बीच हुए पूना पैक्ट का नतीजा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बार बार कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती है। आरक्षण पर किसी तरह का कोई विचार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। विपक्ष ने लोकसभा के चुनाव में भी आरक्षण को मुद्दा बनाने की कोशिश की थी लेकिन उसका परिणाम उल्टा निकला। आरक्षण पहले अनुसूचित जाति, जन जाति और पिछड़ी जातियों के लिए ही था। अब नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने ऊँची जाति के गरीबों को भी आरक्षण देने का काम किया है। इसलिए आरक्षण पर अब कोई विवाद नहीं है और न ही इस पर विचार करने की कोई आवश्यकता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन