उद्योग बचाने को डीजल जेनरेटर पर दी जाए छूट : नवाब सिंह नागर

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप की मांग


नोएडा। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर से अनुरोध किया है कि एनसीआर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होने तक लोगों को जनरेटर चलाने की छूट दी जाये। इस बाबत श्री नागर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। 


नवाब सिंह नागर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बताया कि महामारी के समय संघर्ष कर रहे उद्योगों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होने तक या सीएनजी व पीएनजी व्यवस्था होने तक डीजल जेनरेटर चलाने की छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में काफी उद्योग शुरू नहीं हो पाए हैं। कुछ शुरू होकर बंद हो चुके हैं। बाकी अपने कारोबार को फिर से पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एनसीआर में इन उद्योगों में जगह-जगह पर कर्मचारियों की छंटनी हो रही है। ऐसे में उद्योगों को बहुत सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में डीजल जेनरेटर पर पाबंदी से उद्योगों और उससे जुड़े लोगों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा