थमने लगी कोरोना की रफ्तार : 24 घंटे में 123 पॉजिटिव, 174 ने कोविड को हराया 

जीबी नगर में 15,600 संक्रमित, 14,154 की छुट्टी, 1477 का इलाज जारी, अब तक 64 की मौत


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन के अथक प्रयास के बाद अब कोरोना की रफ्तार कम होने लगी है। बीते 24 घंटे में 123 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि कोरोना को हराने वाले 174 लोग अपने-अपने घरों को चले गए। दूसरी ओर, जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक दम तोड़ने वालों की संख्या 64 हो गई है। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 123 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15,600 हो गया है। जबकि 174 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 14,154 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 64 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1477 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल