नौएडा में बने अलग नगर निगम

नौएडा


 


नौएडा नगर निगम निर्माण संघर्ष समिति की ओर से एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नाम से नौएडा के क्षेत्रीय विधायक श्री पंकज सिंह को सौंपा गया | पत्र में मुख्यमंत्री जी से नौएडा में अलग से नगर निगम का गठन करने हेतु अनुरोध किया गया है | कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई थी की नौएडा, ग्रेटर नौएडा व् यमुना एक्स्प्रेस- वे को जोड़कर संयुक्त नगर निगम सरकार द्वारा गठित किया जाएगा | इस पर नौएडा नगर निगम निर्माण संघर्ष समिति की ओर से सूबे के मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की गयी है कि नौएडा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहाँ अलग नगर निगम बनाया जाये, इसको अन्य शहरों से जोड़कर संयुक्त नगर निगम बनाना उचित नहीं है | नौएडा में दिन प्रतिदिन तेज गति से बढती हुई आबादी वर्ष 2025 तक 25 लाख से अधिक होने की सम्भावना है | 


नौएडा की वर्तमान संरचना, भौगोलिक स्थिति, दैनिक आवश्यकताओं, अनुरक्षण सम्बन्धी कार्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवा तथा बड़े आबादी क्षेत्र को देखते हुए नौएडा को अन्य शहरों के साथ मिलाकर नगर निगम बनाया जाना नियमानुसार एवं व्यवाहरिक द्रष्टि से उचित नहीं है |  अतः नौएडा व् नौएडा के नागरिकों के हित में मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया है कि नौएडा में अलग नगर निगम का गठन कराया जाये | 


श्री पंकज सिंह जी ने अवगत कराया की इस हेतु ग्रुप ऑफ़ मिनिस्टर्स से मुख्यमंत्री जी की वार्ता हो चुकी है और नौएडा का विधायक होने के नाते वह पुनः इस विषय को मुख्यमंत्री जी व् अन्य सक्षम मंत्रीगण के समक्ष रखते हुए नौएडा नगर निगम संघर्ष समिति की माँग से अवगत कराएँगे | विधायक जी द्वारा आश्वस्त किया गया की नौएडा के नागरिकों के हितों का संरक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है |


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद