*कांशीराम के अधूरे सपने को पूरा करेगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडियाः आठवले*

*केंद्रीय मंत्री बोले- कांशीराम के कारण ही चार बार मुख्यमंत्री बन पाईं मायावती*

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष  और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  रामदास आठवले ने कांशीराम की 87 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है कि कांशीराम के अधूरे सपने को उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आरपीआई) पूरा करेगी।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कांशीराम की जयंती पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने बामसेफ बनाई थी, डीएस फोर बनाई थी और उसके बाद बहुजन समाज पार्टी बनाई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को अच्छी सफलता दिलाई थी। कांशीराम के कारण मायावती  को चार बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आठवले ने कहा कि कांशीराम  पूरे देश में घूमघूमकर लोगों को दलित आंदोलन के लिए एकजुट किया। उन्होंने आंबेडकर मूवमेंट को बहुत मजबूत किया। कांशीराम जी का अधूरा सपना रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पूरा करेगी। दलित मूवमेंट में कांशीराम का योगदान बहुत बड़ा था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल