सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2021 लांच

 सेल स्टील - देश का करता निर्माण, जीवन बनाता खुशहाल

विषय पर 800 शब्दों में लिखनी है कहानी  

 

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक सार्वजनिक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ने सेल स्टील - देश का करता निर्माण, जीवन बनाता खुशहाल | SAIL Steel – Building Nation, Transforming Lives” विषय पर एक कहानी लेखन प्रतियोगिता लांच की है।

देश के लोगों को सेल से जोड़ने की एक पहल के रूप में, कंपनी इस देशव्यापी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश निर्माण और लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने में सेल के योगदान से जुड़ी अनकही कहानियों सामने लाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। भागीदारी को आमंत्रित करने के लिए, SAIL ने अपनी वेबसाइट www.sail.co.in  पर एक विस्तृत नोटिस जारी किया है और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित भी कर रहा है।

सेल के नई दिल्ली स्थित निगमित कार्यालय वेबसाइट www.sail.co.in पर मौजूद नोटिस के अनुसार इस प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में सेल के कार्मिक और उनके परिवार के सदस्य भी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में कहानी 800 शब्दों में लिखनी है।

यह कहानी sailstory2021@gmail.com ई-मेल आईडी पर मई, 2021 तक भेजनी है, जिसके साथ एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अलग से संलग्न करनी ज़रूरी है। कहानी की हार्डकॉपी मई, 2021 तक नोटिस में दिये गए पते पर डाक से भेजनी है। कहानी की सॉफ्ट और हार्डकॉपी दोनों भेजनी अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता के लिए लेखन कहानी की विधा में ही होनी चाहिए। कहानी कहने के रचनात्मक तरीके और प्रारूप के लिए कहानीकार स्वतंत्र है। 

इस कहानी प्रतियोगिता के विजेताओं को सेल पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित करेगी। हिन्दी और अंग्रेजी की प्रविष्टियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही पुरस्कृत कहानियों को सेल के प्रकाशनों में भी प्रकाशित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी सेल की वेबसाइट https://www.sail.co.in पर उपलब्ध है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल