नोएडा लोकमंच ने 138 मेधावी प्रतिभाओं को ब्लेजर वितरित किए




जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बच्चों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र 

-लोकमंच महासचिव महेश सक्सेना ने कहा, प्रतिभाओं को तराशेंगे

नोएडा। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वी जयंती पर नोएडा लोकमंच ने हरौला गांव के प्राइमरी स्कूल से बेहतर शिक्षा सरोकार अभियान के अंतर्गत मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम शनिवार से शुरू कर दिया। इसका शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने किया। 

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने मेधावी छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी उड़ान के बारे में सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि क्या बनना चाहते हो बच्चों ने शिक्षक, फौजी प्लम्बर और पुलिस अफसर बनने की इच्छा जताई। जिलाधिकारी ने बच्चों को आत्मविश्वास का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन मे जो लक्ष्य तय करो उसे हासिल करने में जुट जाओ। इस कार्यक्रम में कक्षा 3 से 8 तक के 138 छात्रों का सम्मान करते हुए उन्हें ब्लेजर वितरित किये गए। लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि बेहतर शिक्षा सरोकार का यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा। समापन होशियारपुर के प्राथमिक विद्यालय में होगा। उन्होंने कहा कि नोएडा लोकमंच का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में खेल, संगीत, कला, शिक्षा व अन्य हुनर की पहचान कर उन्हें तराशने का कार्य किया जाए, इसके लिए वर्ष भर का कलेंडर बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरौला, झुंडपुरा, नयाबांस, निठारी, अट्टा, चौड़ा रघुनाथपुर व सेक्टर 12 के जूनियर हाई स्कूल व राजकीय इंटर कॉलेज आदि के 138 छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी ज्ञानेंद्र अवाना, एबीएसए वेदप्रकाश गुप्ता, हरौला के पूर्व प्रधान वेदप्रकाश, इंदिरा चौधरी, आदित्य, विमलेश प्रधान, विभा बंसल, अनिता, अंजू, रंजन तोमर, छोटेलाल चौहान, डॉ अतुल चौधरी, मनीषा, गिरीश शुक्ला, राजीव गर्ग, रविन्द्र, ब्रह्मप्रकाश, अशोक चौधरी प्रमुख, सतीश अवाना प्रमुख, दिनेश भारद्वाज, श्वेता त्यागी, राकेश, बिजेंद्र, चंचल सिंह, विनोद शर्मा, पुष्पराज , खुशी प्रदीप वोहरा, आर एन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन एडवोकेट महेंद्र अवाना ने किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल