गो-माता की देखरेख सर्वोत्तम सेवा : तेजपाल नागर

गो-माता का सभी के जीवन में विशेष स्थान 


सीईओ ने गोशाला का निरीक्षण किया, गाय माता की पूजा की


नोएडा। गोपाष्टमी पर्व सेक्टर-135 स्थित गोशाला में धूमधाम से मनाया गया। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव आदि ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ गाय माता की पूजा की।


डा. महेश शर्मा ने कहा कि जो हमारी सबसे प्रिय होती है, उसको मां का दर्जा दिया जाता है। जैसे गो-माता, गंगा माता, तुलसी माता, धरती माता। उसी तरह गोमाता का हम सभी के जीवन में एक बहुत बड़ा स्थान है। गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम गो-माता की सेवा में अपना पूर्ण योगदान देंगे। गौशाला में गायों की जा रही सेवा के लिए डा. शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए नोएडा में एक अच्छे गोशाला का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सभी प्रकार की सुविधायें उपलब्ध है।


दादरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि गो-सेवा सर्वोत्तम सेवा है। जिस तरह एक मां अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती है, उसी तरह गो-माता हम सबका पालन पोषण करती है। गाय का पंचगव्य (दूध, दही, गोबर, गोमूत्र, घी) का उपयोग हम सभी अपने दैनिक जीवन में करते हैं। कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ परियोजना अभियंता एससी मिश्रा, परियोजना अभियंता विजय रावल और फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा