गांवों के बारातघरों के संचालन के लिए भूख हड़ताल करेगा ग्राम प्रधान संगठन

आंदोलन को ग्राम समितियां भी देंगी समर्थन 


नोएडा। गांवों बारातघरों के संचालन को नोएडा अथॉरिटी से फिर अपने हाथ में लेने के लिए ग्राम प्रधान संगठन और ग्राम विकास समितियों ने 12 अक्टूबर से भूख हड़ताल का फैसला किया है। इस बाबत शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन और ग्राम विकास समितियों की संयुक्त बैठक ग्राम प्रधान संगठन नोएडा की अध्यक्ष विमलेश शर्मा के निठारी गांव स्थित आवास पर हुई। उसमें कहा गया कि गांवों के बारातघरों के संचालन का अधिकार नोएडा प्राधिकरण को नहीं है। लेकिन, प्राधिकरण असंवैधानिक तरीके से उसका संचालन करना चाहता है। 


ग्राम प्रधान संगठन नोएडा और सभी क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि 10 अक्टूबर तक नोएडा प्राधिकरण ने यदि बारातघरों के संचालन संबंधी विवाद को नहीं सुलझाया तो 12 अक्टूबर को नोएडा ग्राम प्रधान संगठन, ग्राम विकास समितियां और ग्राम विकास संगठन संयुक्त रूप से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य गेट पर भूख हड़ताल करेंगे। 


बैठक में ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा, ग्राम प्रधान छलेरा मूलचंद सोनी, गेझा के प्रधान करतार अवाना, सुल्तानपुर के प्रधान नरेश उपाध्याय, रायपुर ग्राम विकास संगठन के राजकुमार एडवोकेट, सुरेंद्र भाटी दिनेश भारद्वाज और राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल