गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 105 नये केस मिले

 नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर यूपी में कोरोना मामले में संक्रमित केस में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। कभी आंकड़े 100 से नीचे तो कभी 100 से उपर रह रहे हैं। वैसे , देखा जाय तो कोरोना को लेकर संजीदगी और सुरक्षा की भावना पहले की तरह नहीं रह गया है। जरूर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया हुआ है, लेकिन बाकी के दिनों में लोग कोरोना से बेपरवाह होते भी दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना केस में लगातार इजाफा हो रहा है तथा प्रशासन की लाखों कोशिश विफल नजर आ रहा है।


जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5748 हो गयी है। आज नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 105 नये केस मिले हैं। अभी भी 919 ऐक्टिव केस बने हुए हैं। पर, रिकवरी रेट बेहतर कहा जा सकता है। आज 24 घंटे में 117 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। कुल 4786 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। अबतक कोरोना से 43 मरीजों की मौत हो गई है।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद