पत्नी-पत्नी के झगड़े में गई डेढ़ साल की बेटी की जान

पिता ने गुस्से में बच्ची को मां पर फेंका था, लेकिन वह फर्श पर गिर गई


नोएडा। पति-पत्नी के विवाद ने डेढ़ साल की बच्ची की जान ले ली। पुलिस गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-22 के सी. ब्लॉक के पास झुग्गियों में बिहार के अररिया निवासी जमशेद रहता है।


23 जुलाई को किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। उस झगड़े के बीच में उनकी डेढ़ साल की बेटी आ गई। गुस्से में जमशेद ने डेढ़ साल की बेटी को उठाकर पत्नी के ऊपर फेंक दिया। लेकिन, वह फर्श पर गिर गई। इससे वह जख्मी हो गई। उसे स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, दिल्ली के रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस घटना के बाबत मृतक बच्ची के पिता जमशेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार को सेक्टर-12/22/56 तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल