गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में मिले 89 संक्रमित, 175 मरीजों ने कोरोना को हराया

 जिले में अब तक 3347 पॉजिटिव मरीज, 33 की मौत, 2396 ने जीती जंग, 918 का संघर्ष जारी


नोएडा। उत्तर प्रदेश के शो-विंडो गौतमबुद्ध नगर के जिला प्रशासन के लिए शनिवार का दिन कुछ सुकून भरा रहा। एक ही दिन में 175 लोगों ने कोरोना को परास्त कर प्रशासन को हौसला दिया। वहीं, बीते 24 घंटे में 89 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3347 हो गई है। बीते 24 घंटे में महामारी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 33 हो गई है। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की शाम जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 89 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 3347 पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में वायरस की चपेट में आने से 02 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 33 पहुंच गया है। 


गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि हर दिन संक्रमित लोग कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट रहे हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे में 175 लोगों ने कोरोना को परास्त कर प्रशासन को महामारी से लड़ने का हौसला दिया। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3347 हो गई है। जबकि 918 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल