देश में 24 घंटे में मिले रिकार्ड 39 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव 

देश में अब तक 06 लाख 77 हजार 422 लोगों ने कोविड-19 को हराया 


नई दिल्ली। भारत में रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक 38,902 मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख 77 हजार 618 हो गई। हालांकि 6 लाख 77 हजार 422 लोगों ने महामारी को परास्त कर दिया है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 543 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 26,816 हो गई। पिछले 24 घंटों में 23,672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। देश में अब भी 3 लाख 73 हजार 379 लोग संक्रमित हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार चौथा दिन है, जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।


आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में जिन 543 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 144 की महाराष्ट्र, 93 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 52 की आंध्र प्रदेश, 27 की पश्चिम बंगाल, 26 की दिल्ली, 24 उत्तर प्रदेश, 17 हरियाणा, 16 गुजरात और नौ लोगों की मध्य प्रदेश में मौत हुई है। बिहार, पंजाब और राजस्थान में सात-सात लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद तेलंगाना में छह, जम्मू कश्मीर में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, असम, त्रिपुरा और केरल में दो-दो जबकि चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल