प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल,गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना के 22 पॉजिटिव रिपोर्ट मिले


नोएडा। नोएडा में लॉकडाउन के अनलॉक-1 में जहां तमाम छूट दे दी गई है, वहीं कोरोना का कहर विकराल बनता जा रहा है। अब आंकड़े डराने लगे हैं। अब पहले से कई गुणा केस आ रहे हैं। प्रशासन के तमाम दावे धरातल पर फेल हो रहे हैं।  कोरोना संक्रमण का दायरा धीरे- धीरे जनपद के विभिन्न हिस्सों में फैलता जा रहा है। लोग अभी- भी डरे सहमे हुए हैं।


आज जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर कोरोना के 22 पॉजिटिव रिपोर्ट मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या 543 पहुंच गई है, जबकि टोटल क्रॉस नोटिफाइड संक्रमित केस 587 है।


अबतक जिले में 348 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। यानी रिकवरी रेट ठीक है। पर, अभी भी जिले में 187 एक्टिव केस है। जिले में कुल 8 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। जबकि 44 क्रॉस नोटिफाइड केस है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 30 स्थित निठारी से 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना  संक्रमित पाया गया है ,तो सेक्टर 19 नोएडा से 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि नोएडा के मॉर्डन महागुण से 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।


नोएडा सेक्टर 20 से 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 36 नोएडा से 55 वर्षीय महिला,  सेक्टर 40 नोएडा से 55 वर्षीय व्यक्ति,  सेक्टर 49  से नोएडा से 41 वर्षीय व्यक्ति,  सेक्टर 50 नोएडा से 72 वर्षीय वृद्ध महिला, डेल्टा वन ग्रेटर नोएडा से 40 वर्षीय पुरुष,  सेक्टर 29 से 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 5 नोएडा से 40 वर्षीय महिला, सलारपुर भंगेल नोएडा से 22 वर्षीय युवती,  ग्रेटर नोएडा से 44 वर्षीय महिला,  beta1 से 36 वर्षीय व्यक्ति, नगला चरणदास से 20 वर्षीय युवक, ओमीक्रोन ग्रेटर नोएडा से 24 वर्षीय व्यक्ति, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष, गांव  चितरा ग्रेटर नोएडा से 23 वर्षीय पुरुष, रामपुर गांव से 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 48 नोएडा से 58 वर्षीय महिला, जीआईएमएस हॉस्टल से 21 वर्षीय युवक, सेक्टर 17 नोएडा से 26 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई है।


 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल