जिले में कोरोना के 26 नए रोगी,कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 496


नोएडा। नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित केस में आज एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया है। आज गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 26 आए हैं। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 496 पर पहुंच गई है। जबकि कुल 346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  जिले में अभी भी 142 एक्टिव केस है। जबकि जिले में 8 लोगों की  संक्रमण मौत हो गई है तथा क्रॉस नोटिफाइड केस 28 है।


आज देर से जारी हुई आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 53 से 63 वर्षीय महिला, कुलेसरा ग्रेटर नोएडा से 32 वर्षीय महिला, थाना फेस 3 नोएडा से 57 वर्षीय पुरुष और 30 वर्षीय पुरुष, बीटा ग्रेटर नोएडा से 43 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 78 नोएडा से 34 वर्षीय पुरुष, जीआईएमएस हॉस्पिटल से 7 मरीज 27 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय पुरुष एवं  29 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।


नोएडा के सेक्टर 61 से 2 मरीज 46 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। जबकि कासना ग्रेटर नोएडा से 45 वर्षीय पुरुष, फेस टू ग्रेटर नोएडा से 45 वर्षीय पुरुष, चिपियाना बुजुर्ग से 31 वर्षीय पुरुष, पालम ओलंपिया ग्रेटर नोएडा से 34 वर्षीय महिला, रामपुर ग्रेटर नोएडा से 23 वर्षीय पुरुष, अरिहंत गार्डन ग्रेटर नोएडा से 43 वर्षीय पुरुष और 39 वर्षीय महिला, सेक्टर 19 नोएडा से 24 वर्षीय महिला एवं सेक्टर 108 नोएडा से 48 वर्षीय पुरुष करुणा संक्रमित पाए गए हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा