गौड़ सिटी में लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में बनाया पर्यावरण दिवस

महिलाओं और बच्चों ने पैंटिंग के जरिये दिया पेड़-पौधों, जल और पशु-पक्षियों के संरक्षण का संदेश


पेंटिंग के जरिये केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या पर दुख जताया


ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-एक में रहने वाली महिलाओं और बच्चों ने अपने ही अंदाज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। लॉकडाउन के कारण ये सोसायटी से बाहर निकलने के बजाए घरों में ही रहकर पेंटिंग बनाई और लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग के जरिये जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया। 


गौड़ सिटी-एक के 6-एवेन्यू की निवासी अनिता प्रजापति ने ड्रॉइंग बनाकर पेड़ पौधों के साथ ही पशु-पक्षियों को भी बचाने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पेंटिंग में हाल ही में केरल में हुई गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या पर दुख उजागर किया। उन्होंने कहा कि वह हथिनी की हत्या से वह दुखी हैं, इसलिए पशुओं को बचाने का सन्देश दिया। 
 
एक अन्य निवासी दीप्ति ने अपनी पेंटिंग में धरती को बचाने और कोरोना से बचने का सन्देश दिया। इस काम में उनके पति रजत ने उनकी मदद की। एक बच्ची आस्था ने अपनी ड्रॉइंग में पानी को संरक्षित करने का सन्देश दिया। ममता ने भी अपनी पेंटिंग में पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। जबकि सुरेन्द्र सिंह ने अपने घर पर ही पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस बनाया।
सभी ने पर्यावरण की सदैव सुरक्षा करने का संकल्प लिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि