अपना दल (एस) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्से में मनाया माता सावित्रीबाई फुले जयंती

भारतीय महिलाओं की मुक्तिदाता के तौर पर अमर रहेंगी माता सावित्रीबाई फुले


लखनऊ


अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल (एस) ने भारत की पहली महिला शिक्षक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनायी। इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की महिलाओं को मुख्यधारा में लाने में वास्तव में किसी महिला को श्रेय जाता है तो वह हैं माता सावित्रीबाई फुले। माता सावित्रीबाई फुले भारतीय महिलाओं की मुक्तिदाता के तौर पर सदियों तक अमर रहेंगी।


लखनऊ के 1ए, मॉल एवेन्यू स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री ओपी कटियार, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, युवामंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी, वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रजलाल लोधी, कार्यालय पदाधिकारी अतुल पटेल, प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष जीतलाल पटेल, लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष राजीव पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित थें।


इस अवसर पर ओपी कटियार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले को कवयित्री, अध्यापिका, शिक्षाविद् के अलावा एक समाज सुधारक के तौर पर भी जाना जाता है। अनेक बाधाओं के बावजूद माता सावित्रीबाई फुले का स्त्रियों को शिक्षित करने में अतुलनीय योगदान रहा। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि ये माता सावित्रीबाई फुले की तपस्या का ही फल है कि आज देश की महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंचने में सफल हो रही हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन