पिंकाथॉन मुंबई 2019 के आठवें संस्करण का सफल समापन, 10,000 महिलाओं ने भाग लिया

मुंबई . कलर्स द्वारा प्रस्तुत और पॉन्ड्स स्किनफिट द्वारा पावर्ड, भारत में महिलाओं की सबसे बड़ी दौड़, बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिंकाथॉन मुंबई 2019 में वीवाश प्लस 3 कि.मी., 5 कि.मी., वोलिनी 10 कि.मी., और 21 कि.मी. मल्टी-कैटेगरी दौड़ के लिये करीब 10000 महिलाओं ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। यह आयोजन रविवार, 15 दिसंबर 2019 को एमएमआरडीए, बीकेसी, मुंबई में हुआ था। 100 दृष्टिबाधित और 50 श्रवणबाधित लड़कियों, कैंसर शेरोस, बच्चों को साथ लेकर दौड़ने वाली माताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस दौड़ में शामिल होकर हजारों लोगों को प्रेरित किया। पिंकैथन की अपने प्रकार की प्रथम पहल के तहत कलर्स द्वारा प्रस्तुत बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिंकाथॉन पुणे 2019 के हर फिनिशर को एक सुंदर सुनामिका मेडल, अपसाइकल्ड बैग, स्वास्थ्यरक्षा भागीदार मदरहुड हॉस्पिटल्स से निशुल्क प्रसूति परामर्श और 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को एक निशुल्क सोनो-मेमोग्राम मिला। यह लाभ हस्तांतरित भी किया जा सकता है। मार्ग पर ग्रीन वाटर स्टेशन और बच्चों को लेकर दौड़ रही  माताओं के लिये होल्डिंग एरिया में ब्रेस्ट-फीडिंग ज़ोन भी था।


भारत की महिलाओं को सशक्त करने वाली भारत की सबसे बड़ी दौड़ पिंकाथॉन का आयोजन महिलाओं के बीच तंदुरूस्ती और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और स्तन कैंसर तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधित अन्य समस्याओं पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिये किया जाता है, इसे यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है और मैक्सिमस माइस एंड मीडिया सॉल्यूशंस इसका प्रमोटर है। इसके लिये पिछले 8 वर्षों में अब तक कई शहरों में लगभग 275,000 महिलाएं दौड़ चुकी हैं। सुपर मॉडल, अभिनेता, अल्ट्रामैन और पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन, सह-संस्थापक रीमा संघवी, वर्ल्ड चैम्पियन मान कौर, बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अन्य महानुभावों ने भारत की सबसे बड़ी, केवल महिलाओं के लिये, मल्टी-कैटेगरी दौड़ 51वें पिंकाथॉन को हरी झंडी दिखाई।


वायाकॉम18 की सुश्री नीना एलाविया जैपुरिया ने वीवाश प्लस 3 कि.मी. दौड़ में भाग लिया। मदरहुड हॉस्पिटल्स की डॉ. इशा थेबा भी मौजूद थीं। चार शुभंकर थे- उषा सोमन, 81 वर्षीय महिला, जो वोलिनी 10 कि.मी. कैटेगरी में नंगे पैर दौड़ीं; दीप्ति गांधी, जो दृष्टिबाधित हैं और 21 कि.मी. की दौड़ में भाग लिया; ध्वनि जिगर शाह, बच्चा लेकर दौड़ने वाली माता, जो वीवाश प्लस 3 कि.मी. कैटेगरी में दौड़ीं; और स्टार-वाइफ ताहिरा कश्यप, जिन्होंने स्तन कैंसर पर विजय पाई है और वे 5 कि.मी. कैटेगरी में दौड़ीं; इन चारों ने अपनी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी भी की। स्पिरिट ऑॅफ पिंकाथॉन पुणे2मुंबई रन के दूसरे संस्करण में 160 कि.मी. दौड़ने वाली शानदार 15 महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल