मॉरीशस के उच्चायुक्त श्री गोवर्धन ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे से की मुलाकात

 उच्चायुक्त श्री जगदीश्वर गोवर्धन ने नई दिल्ली में बक्सर सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे से शिष्टाचार मुलाकात की। पुनः मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। भोजपुरी संस्कृति को लेकर दोनों के बीच लंबी वार्ता भोजपुरी भाषा में हुई।  इस दौरान भोजपुरी संस्कृति भाषा को भी मजबूत बनाने पर दोनों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उच्चायुक्त श्री गोवर्धन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉरीशस में लाए महत्वपूर्ण बदलावों से संबंधित एक पुस्तक भी केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे को भेंट की। उच्चायुक्त से पहले श्री गोवर्धन मॉरीशस के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर को एक नया रूप देने का काम किया।  जिसकी प्रशंसा खूब हुई थी ।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने बिहार में मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों से संबंधित अपने अनुभव भी उच्चायुक्त श्री गोवर्धन को बताए। बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए श्री चौबे ने  मेगा स्वास्थ्य कैंप  विभिन्न क्षेत्रों में लगाए थे  साथी  जन स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने जन जागरूकता आरंभ करके  लोगों में स्वच्छता के प्रति भी अलख जगाई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे के कार्यों की मॉरीशस के उच्चायुक्त भूरी भूरी प्रशंसा की। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आए महत्वपूर्ण बदलाव आयुष्मान भारत- स्वास्थ्य नीति आदि से भी अवगत कराया। इस अवसर पर उच्चायुक्त ने पूर्व प्राथमिक भोजपुरी पाठ्य पुस्तक माला की भेंट स्वरूप केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे को दिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल