बाल साहित्य पुरस्कार 2019

साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कम्बार की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की अगरतला में संपन्न बैठक में आज 22 लेखकों को (अनुलग्नक 'क' संलग्न) साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार 2019 के लिए अनुमोदित किया गया। इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। नियमानुसार कार्यकारी मंडल ने निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए संस्वीकृत किया। मैथिली में पुरस्कार बाद की किसी तिथि में घोषित किया जाएगा। पुरस्कार उन्हीं पुस्तकों से संबंधित हैं, जो पुरस्कार वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के पहले के अंतिम पाँच वर्षों में (अर्थात 1 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2017 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई हैं। साथ ही प्रारंभिक दस वर्षों के दौरान अर्थात 2010 से 2019 तक पुरस्कार बाल साहित्य को उसके समग्र योगदान के आधार पर भी किसी लेखक को दिया जा सकता है।


 


निर्णायक मंडलों के जिन सदस्यों की संस्तुतियों के आधार पर बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनके नामों की भाषानुसार सूची अनुलग्नक 'ख' में संलग्न की जा रही है।


 


पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000/- रु. की राशि का चेक 14 नवबंर 2019 को आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएँगे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा