पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत नेफोमा ने किया पौधारोपण

पौधों को गोद लेने और बच्चे की तरह परवरिश करने की अपील


 इस वर्ष 5000 पौधे लगाएगा नेफोमा


ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था नेफोमा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16सी में पौधारोपण किया। इसमें गौर सिटी 14-एवेन्यू, पाल्म ओलम्पिया, आर सिटी, ग्रीन आर्क, वेदांतम आदि सोसायटियों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इन लागों ने अपनी सोसायटियों के बाहर सर्विस रोड पर पौधे और वन है तो हम हैं, देश को बचाना है पौधे को लगाना है, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ आदि स्लोगन लिखे। 


नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने सदस्यों और निवासियों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे पेड़ों को गोद लें और बच्चों की तरह उसकी परवरिश करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी हम खुली हवा में सांस ले सकेंगे। स्वस्थ जीवन के लिए ऑक्सीजन बहुत महत्वपूर्ण है और यह पेड़ों से ही मिलते हैं।  


नेफोमा की महासचिव रश्मि पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हमारा अभियान शुरू हो गया है। हमने प्राधिकरण की मदद से नर्सरी से लेकर 100 पौधे लगाए। उनमें जामुन, इमली, कनेल, नीम आदि छांव के पौधे शामिल है। उन्होंने बताया कि इस साल 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। उसे सभी सोसायटी निवासियों की मदद से पूरा करेंगे। 


कार्यक्रम के अंत में विभिन्न सोसायटी से आए लोगों ने नेफोमा का आभार जताया और पर्यावरण बचाने के लिए शुरू की गई मुहिम में सहयोग करने का भरोसा यिा। इस मौके पर महावीर ठुस्सू, हिमांशु, राजेंद्र, चंद्रा दत्त, प्रीति सिंह, मनिका शर्मा, नीलम, अख्तर अली, रवि तिवारी, कल्पना तिवारी, निभा सिंह, शहनाज खान, सरिता देवी, अदिति, मुकेश दुबे, सुधीर शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, रवि, उमेश सिंह, नितिन राणा, श्याम गुप्ता, राज चौधरी, नीरज शर्मा, अमित गिरी मौजूद थे। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा